युवा संसद में तेंदूखेड़ा की पल्लवी मोदी का दमदार प्रदर्शन, ‘विकसित भारत 2026’ बजट पर भाषण से बढ़ाया नरसिंहपुर का मान



 तेंदूखेड़ा/नरसिंहपुर। संवाददाता रूपनारायण मेहरा

भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित यूथ पार्लियामेंट (युवा संसद) में नरसिंहपुर जिले से चयनित तेंदूखेड़ा निवासी पल्लवी मोदी ने गत दिवस विधानसभा में “विकसित भारत वर्ष 2026” के बजट विषय पर प्रभावी भाषण प्रस्तुत किया।


इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों से लगभग 200 से अधिक युवाओं ने भाग लिया। पल्लवी मोदी के प्रभावशाली उद्बोधन ने न केवल उपस्थित जनसमूह को प्रभावित किया, बल्कि नरसिंहपुर जिले को भी गौरवान्वित किया है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.