होटल, ढाबा व चाय स्टॉल से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सिवनी/ कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यवसायिक उपयोग, कालाबाजारी एवं जमाखोरी की रोकथाम के लिए जिले में सतत निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक टीम द्वारा निरीक्षण एवं कार्रवाई की गई।
बरघाट क्षेत्र में एसडीएम के निर्देशानुसार होटल एवं ढाबों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान गुरु कृपा होटल में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक उपयोग किया जाना पाया गया, जिस पर तहसीलदार, खाद्य निरीक्षक तथा पुलिस के सहयोग से सिलेंडर जब्त किए गए। वहीं ग्राम मैरा में दिलीप साहू की चाय स्टॉल से 3 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
इसी प्रकार तहसील केवलारी के ग्राम पलारी स्थित पप्पू होटल का निरीक्षण करने पर वहां भी घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग पाया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए 2 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.