घरेलू गैस का व्यावसायिक इस्तेमाल पड़ा भारी: अग्रोहा लॉन और साईं रेसिडेंसी से सिलेंडर जब्त

सिवनी। कलेक्टर शीतला पटले के निर्देश पर घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग के खिलाफ प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान अग्रोहा लॉन और साईं रेसिडेंसी में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया, जिस पर संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों स्थानों से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त कर लिया।

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में लॉन संचालकों और केटरर्स की बैठक लेकर उन्हें घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग न करने की स्पष्ट समझाइश दी गई थी। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आने पर राजस्व और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर कार्रवाई की।

जिला प्रशासन ने होटल, रेस्टोरेंट, लॉन संचालकों और केटरर्स सहित सभी व्यावसायिक गैस उपभोक्ताओं से अपील की है कि किसी भी स्थिति में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यवसायिक कार्यों में न करें। प्रशासन ने गैस के स्थान पर वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने की सलाह भी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.