पंचतत्व में विलीन हुईं शोभा बाई उपाध्याय

शोभा बाई उपाध्याय

तेंदूखेड़ा। श्रीनगर के प्रतिष्ठित उपाध्याय परिवार के सदस्य, कैलाश प्रसाद उपाध्याय की धर्मपत्नी तथा विनोद उपाध्याय और पवन उपाध्याय की माताश्री श्रीमती शोभा बाई उपाध्याय का लंबी बीमारी के चलते 15 मार्च की दरमियानी रात नरसिंहपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी अंतिम यात्रा 16 मार्च की सुबह निवास स्थान से श्मशान घाट के लिए निकाली गई, जहां विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार कर अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग, परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक उपस्थित रहे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती उपाध्याय के निधन से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। उनके सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व को लोगों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.