गायत्री शक्तिपीठ तेंदूखेड़ा में जिला समन्वय समिति का गठन, रामकुमार ठाकुर को मिली जिम्मेदारी


तेंदूखेड़ा। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित बैठक में गायत्री परिवार की जिला समन्वय समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से समाजसेवी रामकुमार ठाकुर को जिला समन्वयक का दायित्व सौंपा गया। बैठक में सामाजिक एवं जनजागरण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के संचालन के लिए अन्य पदाधिकारियों की भी जिम्मेदारियां तय की गईं।
बैठक में महिला जागरण अभियान का दायित्व जया वर्मा को सौंपा गया, जबकि पर्यावरण एवं जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संतोष पटेल को दी गई। वहीं स्वावलंबन, शिक्षक एवं प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों का दायित्व श्रीकांत गुप्ता तेंदूखेड़ा को सौंपा गया।

इस अवसर पर जबलपुर उप जोन से नरेश तिवारी, प्रकाश सेन, अनंत आचार्य, थमन शर्मा, वृंदावन पटेल और अविनाश बेकार सहित जिले के गायत्री परिवार के कई वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में समाज में जागरूकता बढ़ाने और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।

संवाददाता – रूपनारायण मेहरा, तेंदूखेड़ा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.