नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाइनमैन दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 कर्मचारियों का सम्मान

नरसिंहपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लाइनमैन दिवस, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 50 कर्मचारियों का सम्मान

नरसिंहपुर।
दिनांक 07 मार्च 2026 को मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, नरसिंहपुर वृत्त अंतर्गत नरसिंहपुर संभाग के झीरना परिसर में लाइनमैन दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मध्य प्रदेश शासन ऊर्जा विभाग और केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय के निर्देशानुसार देशभर के राज्यों में लाइनमैन दिवस का आयोजन किया गया, उसी क्रम में नरसिंहपुर वृत्त में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 50 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया तथा कर्मचारियों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अधीक्षण अभियंता नीलाभ श्रीवास्वत उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यपालन अभियंता विवेक जशेले, प्रवर्तन दल के कार्यपालन अभियंता राहुल पटेल, कार्यपालन अभियंता प्रसून शर्मा सहित सभी सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता एवं विभिन्न वितरण केंद्रों के कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक अभियंता संदीप रघुवंशी ने किया। वहीं दीपक रघुवंशी द्वारा विद्युत सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण उपायों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता नीलाभ श्रीवास्वत ने प्रबंध संचालक का संदेश भी उपस्थित कर्मचारियों को सुनाया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यपालन अभियंता विवेक जशेले द्वारा सभी कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के समापन पर विवेक जशेले ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार यह लाइनमैन दिवस का छठवां संस्करण मनाया गया है और भविष्य में भी शासन से निर्देश प्राप्त होने पर इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.