LPG को लेकर अफवाहों पर सरकार का बयान: डिलीवरी सामान्य, बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव


LPG को लेकर अफवाहों पर सरकार का बयान: डिलीवरी सामान्य, बुकिंग के नियम में बड़ा बदलाव

देश में घरेलू एलपीजी (LPG) को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच केंद्र सरकार ने स्थिति स्पष्ट की है। पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव (मार्केटिंग एवं तेल रिफाइनरी) सुजाता शर्मा ने बताया कि गलत जानकारी के कारण लोगों में घबराहट फैल गई और कई जगहों पर जल्दबाजी में गैस बुकिंग तथा जमाखोरी शुरू हो गई।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। औसतन गैस सिलेंडर की डिलीवरी अवधि लगभग ढाई दिन ही है और सप्लाई में किसी प्रकार की बड़ी बाधा नहीं है।

सरकार ने यह भी बताया कि गैस के गैर-कानूनी उपयोग को रोकने के लिए Delivery Authentication Code (DAC) सिस्टम लागू किया गया है। इस व्यवस्था के तहत जब डिलीवरी बॉय गैस सिलेंडर लेकर पहुंचेगा तो उपभोक्ता के मोबाइल पर एक कोड भेजा जाएगा। उपभोक्ता को यह कोड डिलीवरी करने वाले व्यक्ति को बताना होगा, तभी सिलेंडर की डिलीवरी पूरी मानी जाएगी।

इसके अलावा, अचानक बढ़ी मांग को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने एलपीजी बुकिंग के नियमों में भी बदलाव किया है। अब गैस सिलेंडर की अगली बुकिंग के लिए न्यूनतम अंतराल 21 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है।

सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता के अनुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर आपूर्ति मिल सके।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.