घुवारा में श्रमजीवी पत्रकार संघ की बैठक संपन्न, नई ब्लॉक कार्यकारिणी की घोषणा


संवाददाता राजाराम साहू

घुवारा। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की ब्लॉक इकाई घुवारा की बैठक सोमवार 16 मार्च 2026 को घुवारा ब्लॉक अध्यक्ष के निवास में आयोजित की गई। बैठक मे नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला उपाध्यक्ष पवन शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई, जिसमें जिला अध्यक्ष एव जिला इकाई के निर्देशानुसार वरिष्ठ पत्रकारों एवं जिला कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में पत्रकारों के हितों, संगठन को मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही जिला अध्यक्ष के प्रस्तावित एवं नगर आगमन के कार्यक्रम को लेकर भी सुझाव प्रस्तुत किए गए। उपस्थित पत्रकारों ने आगामी समय में पुनः बैठक आयोजित कर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने तथा विधानसभा स्तरीय पत्रकार सम्मेलन आयोजित करने के विषय पर भी विचार विमर्श करने का निर्णय लिया।

बैठक के दौरान जिले के पदाधिकारी पवन शुक्ला जिला सह सचिव अमान राजपूत, जी और जिला कार्यकारिणी सदस्य बृजेश सेन जी का सम्मान किया गया। साथ ही नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष किशन कुशवाहा ने पदभार ग्रहण किया, जिनका उपस्थित पत्रकारों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

अपने संबोधन में ब्लॉक अध्यक्ष किशन कुशवाहा ने पत्रकारों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा तथा हर परिस्थिति में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन आगे खडा रहेगा।

अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार पवन शुक्ला ने भी सभी पत्रकार साथियों और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया तथा मार्गदर्शन प्रदान किया।

बैठक में मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ – ब्लॉक इकाई घुवारा की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई। यह घोषणा प्रदेश अध्यक्ष दादा शलभ भदौरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभागीय प्रभारी रामकिशोर अग्रवाल, संभाग अध्यक्ष सुरेन्द्र अग्रवाल तथा संभागीय महासचिव प्रतीक खरे की सहमति से, जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह सेंगर (अंशु)भैया एवं जिला महासचिव संजय सक्सेना जी के निर्देशानुसार ब्लॉक अध्यक्ष किशन कुशवाहा जी के द्वारा की गई।

घोषित ब्लॉक कार्यकारिणी इस प्रकार है—

ब्लॉक उपाध्यक्ष – मनीष खटीक घुवारा
ब्लॉक उपाध्यक्ष – रुपेन्द भगवा 
 ब्लॉक उपाध्यक्ष-शिवेन्द्र जैन रामटौरिया
ब्लॉक महासचिव – सोनू रावत जी घुवारा
ब्लॉक सचिव – सुवोद जैन जी घुवारा
ब्लॉक उप सचिव – राजाराम साहू जी घुवारा
कोषाध्यक्ष – रामकुमार सिह घोष घुवारा
उप कोषाध्यक्ष – विकाश जैन जी रामटौरिया
ब्लॉक उप सचिव – गजेन्द्र राय बमनोरा
 ब्लॉक मीडिया प्रभारी-भोले लोधी जी
ब्लॉक सह मीडिया प्रभारी-लालू रैकवार जी भगवा
कार्यकारिणी सदस्य – सन्दीप सिह घोष
कार्यकारिणी सदस्य – अकित कुशमिया
कार्यकारिणी सदस्य – मनीष सम्राट
कार्यकारिणी सदस्य – सूरज अहिरवार 
कार्यकारिणी सदस्य – इंद्रपाल सिंह
 कार्यकारिणी सदस्य- दीपक अहिरवार
 कार्यकारिणी सदस्य- वृंदावन विश्वकर्मा
 कार्यकारिणी सदस्य- लोकेंद्र जोशी (लकी)

संगठन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा क्षेत्रीय पत्रकारिता के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.