घुवारा में आस्था का रंग: चैत्र नवरात्रि पर धूमधाम से निकले जवारे, बुंदेली राई नृत्य ने मोहा मन
रिपोर्टर: राजाराम साहू
घुवारा। चैत्र रामनवमी के शुभ अवसर पर नगर सहित तहसील घुवारा अंतर्गत गांव-गांव में श्रद्धा और भक्ति के साथ जवारे निकाले गए। पूरे चैत्र नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी की पूजा-अर्चना कर अंतिम दिन विधि-विधान से जवारे मंदिरों में स्थापित किए।
इसी क्रम में ग्राम कुड़ीला में इस वर्ष विशेष उत्साह के साथ जवारे शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान बुंदेली राई नृत्य ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया। नृत्यांगनाओं ने अपने आकर्षक नृत्य प्रदर्शन से सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी बुंदेली गायन और देवी गीतों पर नृत्य कर आनंद लिया। पूरे आयोजन में आस्था, परंपरा और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
इस अवसर पर विजय कुमार, आजुद्दी ठेकेदार, घनश्याम मुखिया, रामस्वरूप हरिश्चंद्र, अच्छे लाल, देवेंद्र, ज्ञानचंद्र, सरजू, शिवदीन, सुदर्शन, मकुंदी, रमेश, सुरेंद्र, अमर, भास्कर, राकेश कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
