रिपोर्टर राजाराम साहू
*घुवारा*=नगर समेत तहसील क्षेत्र अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए।उसी क्रम में नगर के एक निजी मैरिज गार्डन में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें ग्रामीण परिक्षेत्र में बने हुये ग्रामीण संगठनों से काफी मात्रा में महिलाएं शामिल हुई।सभी महिलाओं का स्वागत और फूल मालाओं से सम्मान के साथ ही उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।इस मौके पर ब्रह्मकुमारीज आश्रम से मोहनी बहिन, प्रीति बहिन ने सभा को संबोधित करते हुए महिलाओं का देश में और परिवार में योगदान पर व्याख्यान दिया।इस अवसर पर सहायक प्रबंधक एवं विकासखण्ड प्रबंधक स्वंत्रत कुमार प्रजापति बडामलहरा कार्यक्रम की आयोजन अध्यक्ष श्रीमति राजकुमारी लोधी ग्राम अगरोठा सचिव रामकुवर चढ़ार स्वारा सहित ग्रामीण अंचलों से आईं सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।
