प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नॉमिनी को 2 लाख की सहायता राशि स्वीकृत

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत नॉमिनी को 2 लाख की सहायता राशि स्वीकृत।
मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक घुवारा ने मृतक की नॉमिनी पत्नि को दो लाख का चैक सौंपा।

रिपोर्टर राजाराम साहू

*घुवारा*=मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा घुवारा ने अपने मृतक ग्राहक की नॉमिनी को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत त्वरित क्लेम की स्वीकृति प्रदान कर नॉमिनी को दो लाख रुपए की सहायता राशि का चैक सौंप कर सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है।शाखा प्रबंधक पुखराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी शाखा के ग्राहक पंचम विश्वकर्मा की बीमारी के चलते आकस्मिक निधन हो गया था।जिसके बाद उनकी नॉमिनी पत्नी ने शाखा आकर खाता संबंधी जानकारी की जिसमें उन्हें बताया गया कि उनके पति के खाते में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत एसबीआई लाईफ की पॉलिसी एक्टिव थी।जिसके बाद परिजनों ने समस्त दस्तावेज के साथ मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा घुवारा में क्लेम फाइल जमा की।तत्पश्चात बैंक प्रबंधक ने क्लेम फाइल का त्वरित निदान करते हुए मृत व्यक्ति की नॉमिनी पत्नि बैजन्ति विश्वकर्मा को 2 लाख रुपए राशि का चैक प्रदान किया गया।इसी दौरान बैंक के कर्मचारियों एवं अन्य ग्राहकों की उपस्थिति में दिए गए चैक के दौरान शाखा प्रबंधक ने सभी को जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आमजन, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए एक महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस योजना का लाभ लेना चाहिए, जिससे आकस्मिक दुर्घटना या अनहोनी की स्थिति में परिवार को आर्थिक राहत मिल सके। शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत हर साल मात्र 12 रुपए प्रीमियम में 2 लाख तक का बीमा सुरक्षा कवच मिलता है। यह योजना विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के कामकाजी, बुजुर्ग एवं ग्रामीण वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने कहा कि पंचम विश्वकर्मा का इस योजना में समय पर पंजीकरण होना ही आज उनके परिजनों के लिए राहत का कारण बना है। पीड़ित बैजन्ति ने एवं अन्य ग्राहकों ने बैंक प्रबंधक की सराहना करते हुए एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस को धन्यवाद ज्ञापित किया।इस मौके पर शाखा प्रबंधक पुखराज सिंह के अलावा फील्ड ऑफिसर अश्विन चौधरी,कैशियर बीरन रैकवार,मैसेंजर रिंकू विश्वकर्मा,दीपक नामदेव सहित अन्य ग्राहक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.