पिपरटोला।
जिले के ग्राम पिपरटोला में स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से यूनिसेफ (एल ई एच एस वाधवानी) द्वारा जीरो डोज कार्यक्रम के अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं का उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान उप सरपंच भूमिला ठाकरे, एसएचजी अध्यक्ष सुनीता धुर्वे, ग्राम संगठन सचिव हेमलता बेरकर, कोषाध्यक्ष रजनी डोंगरे तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा किरण की उपस्थिति में महिलाओं को टीकाकरण के महत्व एवं आवश्यकताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ब्लॉक कोऑर्डिनेटर पुनाराम धुर्वे ने बताया कि समय पर टीकाकरण कराने से बच्चों और माताओं को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखा जा सकता है। उन्होंने सभी महिलाओं से अपील की कि वे जागरूक रहें और नियमित रूप से टीकाकरण सेवाओं का लाभ लें।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने टीकाकरण को लेकर जागरूकता बढ़ाने और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।
