बाग नदी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई: दो ट्रैक्टर जब्त, चालकों पर होगी कार्रवाई

बाग नदी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई: दो ट्रैक्टर जब्त, चालकों पर होगी कार्रवाई

बालाघाट/किरनापुर।
दिनांक 25/03/2026 की रात्रि में नायब तहसीलदार किरनपुर, खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल एवं पुलिस बल किरनपुर द्वारा संयुक्त रूप से तहसील किरनपुर अंतर्गत ग्राम मुंडेसरा स्थित बाग नदी में खनिजों के अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु आकस्मिक जांच की गई।

जांच के दौरान बाग नदी में दो ट्रैक्टरों को खनिज रेत का अवैध उत्खनन करते हुए पाया गया, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

जब्त किए गए वाहनों का विवरण इस प्रकार है—

1. ट्रैक्टर क्रमांक MP 50 ZJ 5527, चालक सचिन बाहे निवासी ग्राम परसवाड़ा, तहसील किरनपुर, जिला बालाघाट।


2. ट्रैक्टर क्रमांक MP 50 A 6295, चालक लंकेश पटले निवासी ग्राम पारसटोला, तहसील किरनपुर, जिला बालाघाट।


दोनों वाहनों को अवैध रेत उत्खनन के कारण जब्त कर थाना किरनापुर परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। संबंधित वाहनों पर मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.