तेंदूखेड़ा (नरसिंहपुर)।
भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई नरसिंहपुर के नवगठित जिला कार्यकारिणी पदाधिकारियों का सम्मान समारोह विधायक कार्यालय तेंदूखेड़ा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के पूजन के साथ हुई, जिसके बाद वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों का फूलमाला, शाल एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारी पूर्व जिला अध्यक्ष एवं नवनियुक्त बालाघाट संगठन प्रभारी इंजीनियर अभिलाष मिश्रा, पूर्व विधायक अवधेश प्रताप, पूर्व विधायक भैया राम पटेल, मंडल अध्यक्ष सोनू महाराज, बृजेंद्र पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष पंडित विष्णु शर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता शिवदयाल खेरोनिया, युवा नेता अमित पटेल (रीछा) सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नव नियुक्त जिला भाजपा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों में जिला महामंत्री राहुल कौरव, जिला उपाध्यक्ष महीष मोदी, जिला मंत्री महेंद्र पटेल (इमलिया), जिला सह-कोषाध्यक्ष मुकेश कुशवाहा (काजू नगर) का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाए रखने पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को एकजुटता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। नव नियुक्त जिला महामंत्री राहुल कौरव एवं जिला उपाध्यक्ष महीष मोदी ने प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त करते हुए सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
सम्मान समारोह में नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि डालचंद पटेल, वरिष्ठ पार्षद संतोष पटेल, राजीव अग्रवाल, रूपम मनकेड़ी वाले, एडवोकेट गगन अग्रवाल, लीलाधर विश्वकर्मा, उदित शर्मा, रामकुमार ठाकुर, श्रवण श्रीवास्तव, मुकेश पुजारी, श्याम लोधी सहित महिला शक्ति एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ।
संवाददाता: रूप नारायण मेहरा,

