प्रदेश में गिद्धों की बड़ी गिनती शुरू, पहली बार ऐप से हो रही गणना

प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26
पहली बार ऑनलाइन ऐप से होगी गिद्धों की गणना

भोपाल। मध्यप्रदेश में प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। शीतकालीन गणना 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक सूर्योदय से सुबह 9 बजे तक की जाएगी। यह गणना प्रदेश के सभी 16 वन वृत्त और 9 टाइगर रिजर्व में होगी।

इस अभियान में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (WWF), डब्ल्यूआईआई (WII) के विशेषज्ञ, स्वयंसेवक और फोटोग्राफर मिलकर भाग ले रहे हैं।

2016 से शुरू हुई थी प्रदेश स्तरीय गणना

मध्यप्रदेश में गिद्धों की गणना वर्ष 2016 से शुरू की गई थी।

वर्ष 2016 में 7,028 गिद्ध दर्ज किए गए थे।

वर्ष 2025 की शीतकालीन गणना में 12,710 गिद्ध मिले।

वर्ष 2025 की ग्रीष्मकालीन गणना में 9,509 गिद्ध दर्ज किए गए।


प्रदेश में 7 प्रजातियों के गिद्ध

मध्यप्रदेश में कुल 7 प्रजातियों के गिद्ध पाए जाते हैं।

इनमें 4 प्रजातियाँ स्थानीय (स्थायी) हैं।

3 प्रजातियाँ प्रवासी हैं, जो सर्दी खत्म होते ही वापस चली जाती हैं।


शीत ऋतु के अंत में गणना इसलिए की जाती है क्योंकि इस समय सभी गिद्ध घोंसले बना चुके होते हैं और उनके बच्चे भी निकल चुके होते हैं। इससे स्थानीय और प्रवासी दोनों प्रजातियों की सही गणना हो पाती है।

पहली बार ऑनलाइन ऐप का उपयोग

इस वर्ष पहली बार गिद्ध गणना के लिए ऑनलाइन ऐप तैयार किया गया है।
पहले यह कार्य ऑफलाइन किया जाता था।

ऐप के माध्यम से:

आंकड़ों का संकलन आसान होगा।

रिपोर्ट जल्दी तैयार की जा सकेगी।

त्रुटियाँ कम होंगी।


गणनाकर्मियों, मास्टर ट्रेनर्स और संस्थाओं को इसके लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है।

कैसे होगी गणना?

गणनाकर्मी सूर्योदय के तुरंत बाद चयनित घोंसलों के पास पहुंचेंगे।

घोंसलों के आसपास बैठे गिद्धों और उनके बच्चों की गिनती की जाएगी।

केवल बैठे हुए गिद्धों को ही गणना में शामिल किया जाएगा।

उड़ते हुए गिद्धों को गणना में नहीं गिना जाएगा।


वन विहार में होगा डाटा संकलन

गणना पूरी होने के बाद सभी आंकड़ों का संकलन भोपाल स्थित वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में किया जाएगा।

इस वर्ष बड़ी संख्या में पक्षी विशेषज्ञ, वैज्ञानिक, छात्र और स्थानीय नागरिक भी इस अभियान में भाग ले रहे हैं। यह पहल गिद्ध संरक्षण और वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.