नरसिंहपुर/ जिला परिवहन विभाग द्वारा एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश के परिवहन में लगे वाहनों की लगातार जांच की जा रही है। जांच के दौरान 5 वाहनों में कमी पाए जाने पर कुल 38 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर रजनी सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा के निर्देशों के परिपालन में जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया व उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
जिला परिवहन अधिकारी नरसिंहपुर रवि बरेलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को गाडरवारा रोड पर एनटीपीसी में संचालित फ्लाईऐश परिवहन में लगे लगभग 20 वाहनों की जांच की गई।
जांच के दौरान मुख्य रूप से असुरक्षित परिवहन, ओवरस्पीडिंग, परमिट शर्तों के उल्लंघन तथा मोटर वाहन अधिनियम के अन्य प्रावधानों की जांच की गई। 20 वाहनों में से 5 वाहनों में कमी पाए जाने पर मौके पर ही चालानी कार्रवाई करते हुए 38 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।
उन्होंने बताया कि इस प्रकार की सघन जांच अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और नियमों का पालन हो।
यह कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया के नेतृत्व में की गई।
#Narsinghpur
