| किसान नेता राकेश टिकैत |
इंदौर। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले प्रस्तावित विशाल किसान महापंचायत में किसान नेता राकेश टिकैत को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह महापंचायत मालवा सहकारी शक्कर कारखाना, बरलाई जागीर (जिला इंदौर) की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया एवं प्रस्तावित ट्रेड डील के विरोध में आयोजित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, अंशपूंजीधारी किसानों द्वारा 20 फरवरी से 1 मार्च तक आंदोलन किया जा रहा है। इसी आंदोलन के मध्य महापंचायत का आयोजन किया जाएगा।
मोर्चा के नेता बबलू जाधव, रामस्वरूप मंत्री, चंदनसिंह बड़वाया, शैलेंद्र पटेल एवं प्रवीण ठाकुर ने बताया कि भूमि हस्तांतरण और आयात-निर्यात नीति में बदलाव किसानों के हितों के खिलाफ हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगें नहीं मानी गईं, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
