ब्यावरा। रविवार को नगर के वार्ड क्रमांक 13, बूथ क्रमांक 81 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 131वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।
इस अवसर पर नारायण सिंह पंवार ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह देशवासियों को जोड़ने, प्रेरित करने और सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार समाज के हर वर्ग को जागरूक और प्रेरित करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम में सांसद रोडमल नागर, भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, पूर्व राज्य मंत्री बद्रीलाल यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिलवर यादव, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीलादेवी फूल सिंह कुशवाह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

