करेली में हुआ मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन



नरसिंहपुर, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा करेली में मेगा एग्रीकल्चर क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को सशक्त बनाना, कृषि विकास को बढ़ावा देना तथा उन्हें बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ना था।
कार्यक्रम के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री कुंदन कुमार, लीड बैंक मैनेजर श्री अरुण कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक श्री भानु प्रताप सिंह राजपूत, गाडरवारा, नरसिंहपुर, सागोनी, तेंदूखेड़ा, नकटुआ, मुंगवानी, करकबेल, चावरपाठा एवं सिंहपुर शाखाओं के शाखा प्रमुख मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान जिले की सभी शाखाओं द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 20 करोड़ के कृषि ऋण स्वीकृत किए गए। इस अवसर पर नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों और नागरिकों को शासन की विभिन्न कृषि ऋण योजनाओं, फसल ऋण, पशुपालन, डेयरी एवं अन्य कृषि संबद्ध गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैंक अधिकारियों ने किसानों को समय पर ऋण अदायगी, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने एवं डिजिटल बैंकिंग सेवाओं से अवगत कराया। किसानों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बैंक अधिकारियों ने बताया कि किसान हितैषी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.