आधुनिक खेती की ओर बढ़ा रहा जिला
नरसिंहपुर / किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले के सभी 6 विकासखंडों की प्रत्येक ग्राम पंचायत में "कृषि रथ" पहुंच रहा है। किसानों को आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी खेती की दिशा में प्रेरित किया जा रहा है।
राज्य शासन के निर्देश पर संचालित इस विशेष अभियान में कृषि विभाग के अधिकारियों, कृषि वैज्ञानिकों एवं उप संचालक कृषि श्री मोरिस नाथ की सक्रिय सहभागिता दे रहे हैं। गांव- गांव पहुंच रहे कृषि रथ ने किसानों को तकनीक से जोड़ते हुए ई-विकास प्रणाली (ई-टोकन उर्वरक वितरण) से लेकर उन्नत कृषि यंत्रों तक की जानकारी दी जा रही है।
आधुनिक खेती की दिशा में सशक्त मार्गदर्शन
कृषि रथ के माध्यम से किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की जानकारी, एकीकृत पोषक तत्व, कीट एवं रोग प्रबंधन, फसल विविधीकरण के लाभ, पराली (नरवाई) प्रबंधन के आधुनिक उपाय, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, ई-टोकन उर्वरक वितरण व्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
किसानों को मिला प्रत्यक्ष लाभ
अभियान के दौरान एक हजार 150 किसानों को सॉइल हेल्थ कार्ड का वितरित किए गए। इसके साथ ही 451 स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई के प्रकरण ऑनलाइन दर्ज किए गए। नरवाई प्रबंधन के लिए 540 सुपर सीडर एवं 17 बेलर के आवेदन भी ऑनलाइन कराए गए। किसानों को स्ट्रॉ रीपर, रीपर- कम- बाइंडर एवं सुपर सीडर जैसे उन्नत कृषि यंत्र वितरित किए गए। इसके अलावा एसएमएएम योजना के अंतर्गत किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर 700 स्प्रे पम्मप प्रदान किए गए।



