भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई


क्राइम ब्रांच भोपाल ने एम.पी. नगर में 10 किलो से अधिक गांजा किया जब्त

भोपाल। शहर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच भोपाल ने एम.पी. नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपिया के कब्जे से 10 किलो 270 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹3 लाख आंकी गई है।

 कैसे हुई कार्रवाई

विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि एम.पी. नगर स्थित जीवन बीमा कार्यालय के सामने ग्राउंड में एक महिला गांजा बेचने आने वाली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम सीता बाई कुचबंदिया (उम्र 50 वर्ष), निवासी गंज मोहल्ला, सीहोर बताया। विधि अनुसार धारा 50 एनडीपीएस एक्ट की कार्रवाई पूर्ण कर महिला आरक्षक की उपस्थिति में तलाशी ली गई।

 क्या मिला बरामद

सफेद प्लास्टिक की बोरी में खाकी टेप से लिपटे तीन पैकेट

कुल वजन: 10 किलो 270 ग्राम गांजा

अनुमानित कीमत: ₹3,00,000

एक मोबाइल फोन भी जब्त


मौके पर इलेक्ट्रॉनिक कांटे से तौल कर पंचों की उपस्थिति में मादक पदार्थ को विधिवत सीलबंद किया गया। आरोपिया को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की विवेचना की जा रही है।

 वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस आयुक्त भोपाल संजय कुमार एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस उपायुक्त अपराध अखिल पटेल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त शैलेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

 आरोपिया का विवरण

क्रम नाम पता उम्र व्यवसाय

01 सीता बाई कुचबंदिया गंज मोहल्ला, सीहोर 50 वर्ष कपड़े बेचने का कार्य


 सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक मरावी सहित क्राइम ब्रांच की टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 क्राइम ब्रांच भोपाल का स्पष्ट संदेश:
शहर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी और बिक्री करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.