Indore | 13 फरवरी 2026
Shivam Verma के निर्देशन में इंदौर जिले में अवैध उत्खनन के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को खनिज विभाग ने ग्राम बोरिया, तहसील देपालपुर की निजी भूमि पर अवैध रूप से खनिज मिट्टी उत्खनन करते हुए तीन जेसीबी मशीन और एक डंपर को जब्त किया।
देपालपुर तहसील के ग्राम बोरिया में निजी भूमि पर बिना वैधानिक अनुमति के खनिज मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा था। सूचना मिलने पर खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और मशीनों को कब्जे में लिया।
जब्त किए गए वाहन
जांच के दौरान मशीनें अलग-अलग व्यक्तियों के नाम पर बताई गईं:
जेसीबी क्रमांक MP09GF7426 – मालिक: गोकुल चौधरी, निवासी कलारिया
बिना नंबर की जेसीबी – मालिक: गोकुल दरबार, निवासी अहिरखेड़ी, इंदौर
डंपर क्रमांक MP09DW7126
जेसीबी क्रमांक MP09KD 8884 – मालिक: रमेश प्रजापति, निवासी महेश नगर, इंदौर
सभी वाहनों द्वारा खनिज मिट्टी का उत्खनन बिना अनुमति किया जाना पाया गया।
आगे की कार्रवाई
अवैध उत्खनन में संलिप्त पाई गईं चारों मशीनें और डंपर को आगामी आदेश तक पुलिस थाना गांधीनगर की अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है।
प्रकरण में मध्य प्रदेश (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
यह कार्रवाई सहायक खनि अधिकारी आलोक अग्रवाल द्वारा अपने अमले के साथ की गई।
