वृत्त पांढुर्णा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 4000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद

पहला शब्द
वृत्त पांढुर्णा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: 4000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद

पांढुर्णा, 13 फरवरी 2026/
आज दिनाँक 13/02/2026 को सहायक आबकारी आयुक्त भीम राव वैध के आदेशानुसार वृत्त पांढुर्णा में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से सघन कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के तहत ग्राम गोरलीखापा, बिछुआ सानी एवं चाटवा के नदी-नालों के आसपास बन रहे कच्ची शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान लगभग 4000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया। इसके साथ ही 45 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ कच्ची शराब भी जब्त की गई।

उक्त प्रकरण में म. प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं च के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया गया है।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार नागेश, आबकारी आरक्षक मुकेश राहंगडाले एवं श्रद्धा राहंगडाले उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.