जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया ने बताया कि गुरुवार को चीचली–गाडरवारा रोड एवं गाडरवारा–तेंदूखेड़ा मार्ग पर लगभग 25 वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान असुरक्षित परिवहन, ओवरस्पीडिंग, परमिट शर्तों के उल्लंघन एवं मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत निरीक्षण किया गया।
कार्रवाई के दौरान 25 में से 2 वाहनों में कमी पाई गई, जिन पर मौके पर ही कुल ₹19,500 का जुर्माना लगाया गया। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फ्लाईऐश परिवहन में नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
यह कार्रवाई जिला परिवहन अधिकारी रवि बरेलिया के नेतृत्व में विभागीय टीम के सदस्यों सुदामा जाट, संजय राजपूत, प्रभात अवस्थी एवं देवेन्द्र मेहरा द्वारा की गई।
