अवैध खनिज परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई


ट्रैक्टर वाहन जब्त, प्रकरण दर्ज

 जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मध्यप्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 20 फरवरी को आमानाला क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज मिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त एक ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 51 जेडडी 6623 को खनिज विभाग द्वारा जब्त किया गया। जब्त वाहन को शासकीय अभिरक्षा में थाना कोतवाली मंडला की सुपुर्दगी में रखा गया है। वाहन के विरुद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.