बालाघाट में मिलावटखोरों पर शिकंजा, 15 दालों के सैंपल लैब भेजे गए

बालाघाट। कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने मिलावटी एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में तैयार और बेचे जा रहे खाद्य पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान शुरू किया है। अभिहित अधिकारी डॉ. परेश उपलप के मार्गदर्शन में 21 फरवरी को शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान मोहन स्टोर से पापड़ और नारियल तेल, सोहन ट्रेडर्स से तुवर दाल और चना, रामा ट्रेडर्स से गुलाब जामुन मिक्स और आम का अचार, कनक ट्रेडिंग से शक्कर और तुवर दाल, पल्सेस हाउस से बटाना दाल और तुवर दाल, श्रीराम ट्रेडर्स से उड़द दाल, खड़ी मूंग और चना दाल तथा महालक्ष्मी ट्रेडर्स (सुभाष चौक) से मूंग दाल और तुवर दाल के नमूने लिए गए।

सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन, भोपाल के कमिश्नर के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दालों के कुल 15 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच रिपोर्ट में गुणवत्ता में कमी या खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाते हैं, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी योगेश डोंगरे, वाजीद मोहिब और गीता तांडेकर उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.