छिंदवाड़ा / शहर के खजरी रोड क्षेत्र में नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई की। आयुक्त के निर्देश पर अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने खजरी रोड ब्रिज के नीचे एवं देव होटल के सामने अम्मा अस्पताल की बाउंड्री वॉल से लगी अवैध गुमठियों पर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान एक अवैध गुमठी को जब्त किया गया, वहीं मौके पर फटका मशीन भी पहुंचाई गई। इसके साथ ही गुमठियों के सामने लगाए गए पाल, परदे और पंडाल को हटवाया गया।
नगर निगम अमले ने संबंधित लोगों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा अतिक्रमण पाए जाने पर और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने साफ किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
