| सांसद बंटी विवेक साहू |
छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू की पहल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इस सहायता से मरीज का नागपुर स्थित अस्पताल में बेहतर उपचार संभव हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज के परिजनों ने सांसद बंटी विवेक साहू से मुलाकात कर इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सांसद साहू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र प्रेषित कर मरीज को उपचार हेतु सहायता राशि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।
सांसद के पत्र के आधार पर मुख्यमंत्री ने अपनी स्वेच्छानुदान मद से छिंदवाड़ा निवासी पूजा पति पवन सोनी को 30 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। आर्थिक मदद मिलने से मरीज और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिली है।
आर्थिक सहायता स्वीकृत होने पर मरीज एवं उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सांसद बंटी विवेक साहू के प्रति आभार व्यक्त किया।
