जनता के बीच सांसद, फोन पर अफसरों को निर्देश… समस्याओं का मौके पर समाधान

जनता के बीच सांसद, फोन पर अफसरों को निर्देश… समस्याओं का मौके पर समाधान
 समस्याओं का मौके पर समाधान 

सांसद बंटी विवेक साहू बने जनता की आवाज़, समस्याओं का मौके पर समाधान 

छिंदवाड़ा। सांसद बंटी विवेक साहू ने शुक्रवार को सांसद कार्यालय में आमजनों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकांश मामलों का तत्काल निराकरण किया। 30 जनवरी, शुक्रवार को सांसद कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।

सांसद बंटी विवेक साहू ने आमजनों से सीधे संवाद करते हुए उनकी शिकायतें गंभीरता से सुनीं। कई मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देश देकर तुरंत समाधान कराया, वहीं कुछ मामलों में शीघ्र निराकरण का आश्वासन आवेदनकर्ताओं को दिया।

इस दौरान छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले से आए आमजनों के साथ-साथ सामाजिक एवं अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी सांसद से मुलाकात कर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपे।

उल्लेखनीय है कि सांसद बंटी विवेक साहू जिले के दौरे और सांसद कार्यालय के माध्यम से लगातार लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। समस्याओं का त्वरित निराकरण होने से आमजन संतुष्ट नजर आए और उन्होंने सांसद का आभार भी व्यक्त किया।

अब छिंदवाड़ा और पांढुर्णा की जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए न तो महीनों इंतजार करना पड़ रहा है और न ही लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है। सांसद बंटी विवेक साहू की सहज उपलब्धता से जनता को सीधे राहत मिल रही है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.