बालाघाट में अवैध रेत खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 ट्रैक्टर जब्त

बालाघाट। जिले के लांजी तहसील अंतर्गत ग्राम नंदोरा स्थित सर्रा नदी में अवैध रेत खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। 2 अप्रैल 2026 की अल सुबह 4 बजे खनिज निरीक्षक बसंत कुमार पाटिल, सुरेश कुलस्ते एवं बालाघाट पुलिस बल ने संयुक्त रूप से आकस्मिक जांच की।

जांच के दौरान सर्रा नदी में चार ट्रैक्टरों को अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए पाया गया, जिन्हें मौके पर ही जब्त कर लिया गया। जब्त वाहनों का विवरण इस प्रकार है—

1. ट्रैक्टर क्रमांक MP 50 ZA 1898, चालक राजकुमार निवासी ग्राम घोटी, तहसील लांजी जिला बालाघाट


2. बिना नंबर का पावरट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर, चालक मुकेश मात्रे निवासी ग्राम कड़ता, तहसील लांजी जिला बालाघाट


3. बिना नंबर का जॉन डियर कंपनी का ट्रैक्टर, चालक मोहनीश दौने निवासी ग्राम नंदोरा, तहसील लांजी जिला बालाघाट


4. बिना नंबर का पावरट्रैक कंपनी का ट्रैक्टर, चालक दुर्गेश नारनौरे निवासी ग्राम नंदोरा, तहसील लांजी जिला बालाघाट



चारों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर थाना लांजी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। मामले में मध्य प्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियम 2022 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.