होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रजनी सिंह के निर्देशन में जिले में विभिन्न दूध डेयरी एवं मिष्ठान दुकानों का खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के कुल 22 नमूने संग्रहीत कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
कलेक्टर के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी सारिका दुबे एवं श्रीमती कविता राठौर ने गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, तेंदूखेड़ा एवं गोटेगांव में विभिन्न दूध डेयरी एवं मिष्ठान दुकानों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पनीर, खोवा, दही, घी, कलाकंद, अंजीर बर्फी, छैना के रसगुल्ला सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
इस दौरान खाद्य विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि वे गुणवत्तायुक्त एवं स्वच्छतापूर्वक निर्मित खाद्य पदार्थों का ही विक्रय करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई है।
