त्योहारों के दौरान यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के मद्देनजर टीम ने इंदौर एवं भोपाल से बालाघाट पहुंची बसों की जांच की। जांच के दौरान यात्रियों ने बस संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने के साक्ष्य प्रस्तुत किए।
शिकायतों की पुष्टि होने पर नंदन ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 22पी 5101 एवं एमपी 22पी 4101 को जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के समय यात्रियों की मजबूरी का लाभ उठाकर अधिक किराया वसूलने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यदि किसी बस संचालक द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया लिया जाता है तो इसकी शिकायत परिवहन विभाग अथवा जिला प्रशासन को अवश्य करें।
जिला प्रशासन ने कहा है कि आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
