होली पर प्लास्टिक एवं कांच की बोतलों में पेट्रोल-डीजल बिक्री पर प्रतिबंध

होली त्यौहार के मद्देनज़र कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा द्वारा जिले के समस्त पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया गया है कि किसी भी ग्राहक को प्लास्टिक अथवा कांच की बोतल में पेट्रोल या डीजल प्रदान न किया जाए।

जारी निर्देशों के अनुसार होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। जिले में संचालित प्रत्येक पेट्रोल एवं डीजल पंप पर इस संबंध में सूचना का प्रदर्शन अनिवार्य रूप से किया जाए तथा आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.