ऑपरेशन ईगल क्लॉ: नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता अतुल नेमा 
नरसिंहपुर। जिले में अवैध नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। “ऑपरेशन ईगल क्लॉ” के अंतर्गत की गई कार्रवाई में पुलिस ने 25 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (स्मैक) जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, थाना ठेमी क्षेत्र में पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निजाम उर्फ पिस्सू पटेल, निवासी ग्राम बम्होरी, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.