सौसर क्षेत्र में शेर की दस्तक, किसान पर हमला

पहला शब्द 
सौसर क्षेत्र में शेर की दस्तक, किसान पर हमला — ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से सुरक्षा की मांग
सौसर — आज प्रातः लगभग 11 बजे सौसर क्षेत्र के ग्राम बानाबाकोड़ा में उस समय दहशत फैल गई जब श्री विठ्ठल पंढरीनाथ डाहाके के खेत में शेर दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार शेर ने खेत में मौजूद विठ्ठल डाहाके पर नाखून से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। घायल किसान को उपचार हेतु स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि लगभग 15 दिनों बाद क्षेत्र में पुनः शेर के दिखाई देने से यह आशंका जताई जा रही है कि शेर बानाबाकोड़ा एवं आसपास के शिवार क्षेत्र में ही विचरण कर रहा है। लगातार वन्यजीव की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में तत्काल गश्त बढ़ाने, शेर की खोजबीन कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा खेतों में काम करने वाले महिला-पुरुषों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही प्रशासन से संभावित जनहानि रोकने हेतु शीघ्र ठोस कदम उठाने का आग्रह किया गया है।
प्रशासन द्वारा ग्रामीणों से सतर्कता बरतने, अकेले खेतों में न जाने तथा समूह में आवागमन करने की अपील की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.