कुम्हारी पट मैदान में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 400 ट्रॉली अवैध रेत जब्त

बालाघाट। जिले में अवैध खनन और रेत के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में बुधवार 18 मार्च 2026 को तहसील बालाघाट के ग्राम कुम्हारी पट मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से जमा रेत पर संयुक्त टीम ने छापा मारा।

उप संचालक खनिज फरहत जहां के अनुसार, खनिज विभाग, राजस्व विभाग और थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 400 ट्रॉली रेत जब्त की। यह रेत बिना अनुमति के अवैध रूप से भंडारित की गई थी।

जब्त रेत को धापेवाड़ा स्थित एएनवी कंपनी को सुरक्षा और निगरानी के लिए सौंप दिया गया है। मामले में मध्य प्रदेश अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियम 2022 के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रशासन ने साफ संदेश दिया है कि जिले में अवैध खनन और भंडारण करने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.