बालाघाट जिले की किरनापुर तहसील में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 मार्च को पौनी स्थित सोन नदी घाट पर नायब तहसीलदार सुश्री बबिता सूर्या के नेतृत्व में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।
प्रशासन द्वारा संबंधित प्रकरण में मध्यप्रदेश खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
