बम्होरी बहादुर जू में जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 के तहत "जल शक्ति से नव भक्ति कार्यक्रम" का शुभारंभ
छतरपुर - मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित “जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 – जल शक्ति से नव भक्ति” कार्यक्रम के अंतर्गत 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक प्रथम चरण में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।
यह अभियान म.प्र. जन अभियान परिषद जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार जी के निर्देशन एवं ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा जी के मार्गदर्शन में छतरपुर जिला के राजनगर में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी द्वारा विक्रमपुर सेक्टर के ग्राम पंचायत बम्होरी बहादुर जू में जल श्रोत कुएं का पूजन एवं कलश यात्रा निकाल कर जल संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम में गांव के सामाजिक कार्यकर्ताओं, ग्राम वासियों सहित महिलाओं, बालिकाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दिया।
रिसर्च इंडिया लोक कल्याण सोसायटी अध्यक्ष भरत यादव ने बताया जल गंगा संवर्धन का मुख्य उद्देश्य आसपास के जल संसाधनों का संरक्षण और संवर्धन करना है। इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे है जल प्रदूषण नियंत्रण, जल संरक्षण जल संचयन के तरीकों के बारे में जागरूक किया।
कार्यक्रम में नवांकुर संस्था प्रतिनिध भरत यादव, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष जगदीश अहिरवार, सचिव, माया अहिरवार, पर्वत सिंह यादव, सुरेंद्र यादव, जयहिंद यादव, मातादीन आदिवासी, दीना आदिवासी, प्रमोद आदिवासी, कमलारानी, मालती, सुखिया बाई, रामवती सहित अन्य सम्माननीय ग्रामीणजनों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
