सिवनी में ‘प्रोजेक्ट अमृत’ के तहत स्वच्छता अभियान, दलसागर व हनुमान घाट पर श्रमदान

सिवनी में “प्रोजेक्ट अमृत – स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस अभियान में लगभग 60 महात्माओं और 40 बहनों ने सहभागिता करते हुए दलसागर घाट और हनुमान घाट पर श्रमदान किया।

यह अभियान संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा चलाया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका का भी सहयोग रहा। सीएमओ विशाल कुमार मर्स्कोले सहित नागरिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। यह आयोजन सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में, निरंकारी राजपिता रमित जी के आशीर्वाद से संपन्न हुआ।

अभियान के माध्यम से “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” का संदेश देते हुए बताया गया कि जिस प्रकार स्वच्छ जल से बाहरी गंदगी दूर होती है, उसी प्रकार स्वच्छ मन में परमात्मा का वास होता है। बढ़ते प्रदूषण के कारण जल स्रोत समाप्त होते जा रहे हैं, इसलिए “पानी बचेगा तो हम बचेंगे” की भावना के साथ जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।


आयुष बत्रा
संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन, सिवनी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.