नरसिंहपुर / कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जिले में निरीक्षण कर अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कार्यवाही कर रही है। इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान गाडरवारा तहसील के ग्राम बसुरिया के पास खनिज मिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए एक वाहन डम्पर क्रमांक एमपी 28 जी 3139 को जब्त कर पुलिस चौकी सालीचौका में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी खनिज शाखा नरसिंहपुर ने दी है।
