बोरगांव मोक्षधाम में भगवान शिव प्रतिमा स्थापना, ताजने परिवार व समाजसेवियों की अनूठी पहल
बोरगांव। ग्राम पंचायत बोरगांव के नाग नदी स्थित मोक्षधाम में आज श्रद्धा और सेवा भावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। स्वर्गीय गुलाबराव ताजने की स्मृति में ताजने परिवार द्वारा मोक्षधाम परिसर में भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित कर सौंदर्यीकरण कार्य कराया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए 20 कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई।
ताजने कंस्ट्रक्शन के संचालक, हनुमान लोक संस्थान जामसावली के सदस्य एवं समाजसेवी मोहन भाऊ ताजने तथा हर्षल भाऊ ताजने के नेतृत्व में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। ताजने परिवार द्वारा पूर्व में भी कोरोना काल में गुलाबराव ताजने जन स्वास्थ्य सेवा समिति की स्थापना कर अनाज किट वितरण, ग्राम पंचायत को एंबुलेंस दान तथा विशाल रक्तदान शिविर आयोजित कर समाज सेवा की मिसाल पेश की गई थी।
इसी अवसर पर शिवालिका इंडस्ट्रीज के संचालक एवं समाजसेवी वामन भाऊ ठोंबरे द्वारा ग्राम बोरगांव को शव फ्रीजर (रेफ्रिजरेटर) भेंट किया गया। वहीं JDS एवं KJV के संचालक ज्योतिंद्र पटेल द्वारा मोक्षधाम में हाई मास्ट पोल लाइट की व्यवस्था कराई गई।
अनावरण समारोह में प्रमुख अतिथि के रूप में जिला पांढुर्णा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहड़ उपस्थित रहे। जामसावली हनुमान मंदिर अध्यक्ष गोपाल शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में केशवराव ताजने, द्रविड़ सर, मोहन ताजने, वामन भाऊ ठोंबरे सहित ग्राम पंचायत सरपंच पंकज दातरकर, उपसरपंच घनश्याम कालबाडे, सचिव कैलाश जीवतोडे, पंचगण,पूर्व जनपद सदस्य प्रदीप कालबांडे धीरेंद्र करड़मारे देवीसिंह परिहार डॉ श्याम क्षीरसागर रामभाऊ जूनघरे भा ज पा मंडल अध्यक्ष प्रभाकर बोबडे रवि दातरकर जगदीश झरबडे युवराज कङू प्रकाश थोंबरे नाना साबले नामदेव बोबडे सुरेश लिखितकर प्रकाश सराटकर भारती चौरासे पंचायत कर्मचारी, वरिष्ठ नागरिक एवं समस्त ताजने परिवार मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि “मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है” और जो हाथ प्रार्थना से अधिक सेवा के लिए उठते हैं, वही सच्चे अर्थों में पवित्र होते हैं।