रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन जप्त

मंडला / खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर हिरदेनगर क्षेत्र में भ्रमण के दौरान खनिज रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त 2 वाहन, वाहन पावर ट्रेक ट्रेक्टर बिना नंबर नीला रंग मय ट्राली एवं नीला रंग पावर ट्रेक ट्रेक्टर बिना नंबर मय ट्राली को खनिज विभाग द्वारा जप्त किया गया।
        उक्त संलिप्त वाहन को जप्त कर शासकीय अभिरक्षा में संबंधित चौकी प्रभारी हिरदेनगर की सुपुर्दर्गी में दिया गया। उक्त वाहन के विरूद्ध म.प्र. खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.