जन्मदिन पर जनसेवा का संकल्प: 23 फरवरी को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य व टीबी जांच शिविर

बालाघाट
 जन्मदिन पर जनसेवा का संकल्प: 23 फरवरी को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य व टीबी जांच शिविर

बालाघाट। बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद भारती पारधी ने अपने जन्मदिवस को सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ समर्पित करते हुए 23 फरवरी, सोमवार को निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य एवं टीबी (क्षयरोग) जांच शिविर आयोजित करने की घोषणा की है।

यह शिविर बालाघाट के आम्बेडकर चौक स्थित तुरकर भवन में प्रातः 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

सांसद भारती पारधी ने बताया कि जनसेवा उनके जीवन का प्रमुख उद्देश्य है और जन्मदिन जैसे विशेष अवसर को समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के रूप में मनाना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीबी जांच सुविधा का लाभ लें।

शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की टीम द्वारा सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप और शुगर जांच के साथ टीबी की विशेष स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता अनुसार मरीजों को परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाएगा।

यह पहल क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने और समय रहते गंभीर बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.