करेली में परिवहन विभाग की कार्रवाई: बिना परमिट व ओवरलोड 2 बसें जब्त

परिवहन विभाग ने करेली क्षेत्र में लगभग 10 वाहनों की गई जांच
दो बसें बिना परमिट व ओवरलोड पाए जाने पर जब्त
नरसिंहपुर / कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में परिवहन विभाग द्वारा जिले के करेली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित वाहनों एवं ओवरलोड बसों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।

चेकिंग के दौरान लगभग 10 वाहन बसों की जांच की गई, जिनमें से 2 बसें बिना वैध परमिट व ओवरलोडिंग पाए जाने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की गई। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि अवैध एवं ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा यात्री सुरक्षा एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.