राष्ट्रीय युवा दिवस पर एबीवीपी की मैराथन, युवाओं में दिखा उत्साह

राष्ट्रीय युवा दिवस पर एबीवीपी की मैराथन, युवाओं में दिखा उत्साह

भुवन मंजुटे प्रथम, कार्तिक भगत द्वितीय, दीपांशु नागोसे तृतीय

बालाघाट।

राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा भव्य मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन, राष्ट्रभावना तथा स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायी विचारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

मैराथन दौड़ में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं युवा वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान स्वामी विवेकानंद जी के आदर्श वाक्य—

“उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक निरंतर प्रयास करते रहो”—

को युवाओं के जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद जी एवं भारत माता के जयघोष लगाए गए।

 मैराथन परिणाम

प्रथम स्थान: भुवन मंजुटे

द्वितीय स्थान: कार्तिक भगत

तृतीय स्थान: दीपांशु नागोसे

परिषद की ओर से सभी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदीप जैसवाल, प्रफुल बिसेन, अभिषेक भैयू अग्रवाल, हिमांशु संचेती, सौरभ पटेल, एबीवीपी बालाघाट जिला संगठन मंत्री राहुल विश्वकर्मा एवं जिला संयोजक आदित्य अग्रवाल उपस्थित रहे।

एबीवीपी के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य वरुण झरिया ने बताया कि परिषद निरंतर युवाओं के शारीरिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक विकास हेतु इस प्रकार के रचनात्मक व प्रेरणादायी कार्यक्रमों का आयोजन करती आ रही है और भविष्य में भी करती रहेगी।

स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती के उपलक्ष्य में एबीवीपी बालाघाट द्वारा साप्ताहिक पखवाड़े के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चौथे दिवस, 12 जनवरी को वारासिवनी में यह भव्य मैराथन आयोजित की गई।

कार्यक्रम का समापन परिषद के नगर मंत्री अमन पटेल द्वारा मंच पर उपस्थित अतिथिगण, पुलिस प्रशासन, पत्रकार बंधु, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ता अमन पटेल (नगर मंत्री), वरुण झरिया (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य), रोहित कुल्हाड़े, नितिन, मयंक हुमनेकर, उज्ज्वल झरिया, नागेंद्र सत्यम कुंभरे, सृष्टि नागेंद्र, रोहित राणा, तुषार बिसेन, नवीन दमाहे, अतुल कावरे, तुषार चौधरी, संजय कोबड़े, द्रविन पांद्रे, शिवम् लीलहारे, कलश असाटी एवं राहुल बुरडे की सहभागिता रही।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.