चौरई / बिछुआ। चौरई व बिछुआ क्षेत्र को विकास की दिशा में एक नई सौगात मिली है। जनपद पंचायत भवन निर्माण कार्य के लिए आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं विधायक पं रमेश दुबे ने सहभागिता की।
प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने चौरई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत चौरई के वार्ड क्रमांक-15 लक्खा पिपरिया तथा जनपद पंचायत बिछुआ में अटल सुशासन भवन (जनपद पंचायत भवन) का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत चौरई अध्यक्ष सरोज राधेश्याम रघुवंशी एवं बिछुआ जनपद अध्यक्ष सतीश भलावी तथा उपाध्यक्ष निरंकुश नागरे ने मंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, विधायक चौधरी सुजीत सिंह, जिला महामंत्री विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, वरिष्ठ नेता अनिल राय, जिला मंत्री गोलू नागरे, नीलू निर्मलकर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर हरेंद्र नारायण, एसपी अजय पांडे, जिला पंचायत सीईओ अग्रिम कुमार, एसडीएम प्रभात मिश्रा, एसडीओपी भारती जाट, एई अंकित जैन, टीआई चौरई मोहन मर्सकोले, टीआई बिछुआ सतीश उईके, टीआई चांद राकेश बघेल, सीईओ चौरई तरुण राहंगडाले, सीईओ बिछुआ गौरव तिवारी, तहसीलदार चौरई चरण सिंह धुर्वे, तहसीलदार बिछुआ ज्योति ढोके, सीएमओ चौरई अभयराज सिंह एवं सीएमओ बिछुआ आशीष मरावी मौजूद रहे।
इसके अलावा लोधी समाज जिलाध्यक्ष अतरलाल पटेल, नपा अध्यक्ष पूर्णिमा जैन, जिला पंचायत सदस्य कुसुम ऋषि वर्मा, लखन वर्मा, तीरथ सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य मनोज लिल्हारे, रहेश वर्मा, दिनेश वर्मा, रिक्खीराम वर्मा, नरेश वर्मा, टीकाराम वर्मा, तीरथ धुर्वे, शिवकुमार उईके, मंडल अध्यक्ष मदन राय, धरम वर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेश शर्मा, अमित सोनी, गुड्डू शर्मा, महेंद्र वर्मा, दीपक वर्मा, अनमोल चौधरी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नप अध्यक्ष रामचंद्र बोबडे, मंडल अध्यक्ष शैलेश चोपड़े, गोपाल कवरेती, दीपिका चोपड़े, माया पटेल, शिव चौरसिया, बलवीर डहरिया, प्रहलाद साहू, अनिल कुर्मी, विजेंद्र दीक्षित सहित बड़ी संख्या में नगरवासी, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
