तेंदूखेड़ा, नरसिंहपुर।
तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मदनपुर के ग्राम बरेली में सड़क किनारे स्थित मंदिर में मूर्ति क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीओपी पुलिस अभिनव मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम बरेली स्थित मंदिर में स्थापित मूर्ति को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल विशेष टीम का गठन किया।
पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ धारा 298 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है और घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
इस मामले में थाना प्रभारी तेंदूखेड़ा किशोर बामनकर, उप निरीक्षक जितेंद्र राजपूत, शशांक दुबे, प्रधान आरक्षक संजय साह, लालू भाई, आरक्षक नारायण एवं अमन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी हुई है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
