रायपुर में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि सरकार धर्मांतरण (धर्म बदलने) से जुड़ा नया कानून ला सकती है। 24 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश होगा। उसी सत्र में यह बिल भी आ सकता है। अभी इस पर सरकार विचार कर रही है।
दिल्ली के भारत मंडपम में हुए एक बड़े कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने प्रदर्शन किया। इस पर विजय शर्मा ने कहा कि ऐसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में इस तरह का विरोध करना ठीक नहीं है। अगर किसी को शिकायत है तो संबंधित मंत्री से बात करनी चाहिए।
उन्होंने मतदाता सूची को लेकर भी बात की। कहा कि वोटर लिस्ट में जिन लोगों के नाम गलत तरीके से जुड़े हैं या जो उस जगह पर नहीं रहते, उनके नाम हटाए जाएंगे। सरकार चाहती है कि वोटर लिस्ट साफ और सही हो।
सरकार का कहना है कि सभी फैसले नियम और कानून के अनुसार लिए जाएंगे।
