सिवनी में पुलिस ने देर रात व्यापक नाइट कांबिंग ऑपरेशन चलाकर 53 वारंटियों को गिरफ्तार किया और 81 निगरानी/गुंडा बदमाशों की जांच की। पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता (भा.पु.से.) के निर्देश पर 21-22 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि से सुबह 5 बजे तक जिले के सभी थाना व चौकियों में यह विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के नेतृत्व में शहर और देहात क्षेत्र के थाना प्रभारियों सहित कुल 94 पुलिसकर्मी इस कार्रवाई में शामिल रहे।
अभियान के दौरान 11 स्थायी वारंट और 42 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। इसके अलावा 81 निगरानी बदमाशों/संदिग्धों की चेकिंग की गई। पुलिस टीमों ने होटल, ढाबा, लॉज, धार्मिक स्थलों पर सघन तलाशी अभियान चलाया तथा 180 से अधिक संदिग्ध वाहनों की जांच की। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने और फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
