केवलारी में 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल



सिवनी। थाना केवलारी (चौकी छींदा) पुलिस ने हत्या के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशानुसार जिले में गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी केवलारी आशीष भराडे के मार्गदर्शन में थाना केवलारी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 फरवरी 2026 को प्रार्थी गोविंद प्रसाद दुबे (53 वर्ष), निवासी सुनेहरा, चौकी छींदा, थाना केवलारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि गुलाब झारिया (47 वर्ष), निवासी सुनेहरा, चौकी छींदा, ने बिजली कनेक्शन हटाने को लेकर हुए विवाद में निलेश उर्फ भोलाराम (45 वर्ष) के साथ मारपीट की, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट के आधार पर थाना केवलारी में अपराध क्रमांक 51/2026, धारा 103(1) एवं 238(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलाब झारिया को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रीतम सिंह तिलगाम, उप निरीक्षक प्रमोद भारद्वाज (चौकी प्रभारी छींदा), प्रआर 445 राजाबाबू शर्मा, आरक्षक 515 गुलाब सिंह कुमरे, आरक्षक 725 दीपक अमूले तथा आरक्षक 134 अमित रघुवंशी का विशेष योगदान रहा।

पुलिस ने मामले की विवेचना जारी होने की जानकारी दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.